धनबाद (झारखंड) : धनबाद जिला मुख्यालय स्थित रणधीर वर्मा चौक पर आजसू पार्टी के द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। नेतृत्वकर्ता केन्द्रीय सचिव सह जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने कहा कि लोयाबाद-बांसजोड़ा में माफिया राज, अवैध कोयला खनन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने वाले आजसू पार्टी के युवा प्रदेश संयोजक हीरालाल महतो, महिला नेत्री रजनी रवानी सहित पार्टी के अन्य कर्मठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुए कायराना हमला का आजसू पार्टी घोर निंदा करती हैं। उन्होंने कहा कि लोयाबाद-बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में झुठा मुकदमा कर अन्यायपूर्ण गिरफ्तारी किया गया हैं। जिसके विरोध में धनबाद मुख्यालय स्थित रणधीर वर्मा चौक पर आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो एवं गिरिडीह लोकसभा के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के दिशा निर्देशानुसार विरोध प्रदर्शन एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।
सुभाष चंद्र रवानी ने कहा कि झारखंड में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, माफिया तंत्र और भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू पार्टी मजबूती के साथ संघर्ष कर रही है। जनता की आवाज़ को दबाने, लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने एवं भय का वातावरण बनाने की हर साजिश का लोकतांत्रिक तरीके से मुंहतोड़ जवाब दिया।
आजसू पार्टी सदैव जनता के अधिकार, न्याय और झारखंड के सम्मान अस्मिता कि लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर भास्कर ओझा, बोकारो जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, करण महतो, कौशल महतो, अश्विनी महतो, केन्द्रीय सदस्य रतिलाल महतो, कुल्लू चौधरी, पप्पू मंडल, अमरेंद्र कुमार, लाली महतो, संजय महतो, नरेश महतो, गोपाल महतो, सुभाष रजक, देव नारायण महतो, विशेश्वर महतो, संजय यादव, पप्पू सिंह, रवि ठाकुर, अंशु राज, पप्पू महतो, विजय कुमार, रमेश कुमार एवं अन्य काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।