Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला डिपो पर CISF टीम ने की छापेमारी।

CISF team raided illegal coal depot in East Basuria OP area.

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में संचालित अवैध कोयला डिपो पर सीआइएसएफ की टीम ने छापेमारी किया। बता दें कि लगातार अवैध कोयला तस्करों के खिलाफ सीआईएसएफ की कार्रवाई जारी हैं।बावजूद इसके अवैध कोयला तस्करी रुक नहीं रहीं हैं। हालांकि, अवैध धंधेबाजों में इससे भय का माहौल बना हुआ हैं। तस्कर अपनी काली करतूतों को छुपाने के लिए नए-नए जुगाड़ अपनाते हैं। लेकिन, ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के आजाद चौक स्थित ग्राउंड के समीप एक अलग ही तरकीब कर अवैध कोयला डिपो चलाया जा रहा था। तस्करों ने कार्रवाई से बचने के लिए टेंट बनाकर एक बेहद अनोखा और नया पैंतरा आजमाया। लेकिन, यह तरकीब काम न आई और सीआईएसएफ (CISF) की मुस्तैदी ने उनके इस रंगीन मंसूबे पर पानी फेर दिया।

पुलिस और सुरक्षा बलों की आंखों में धूल झोंकने के लिए तस्कर ज्यादातर ‘हरे रंग के पर्दों’ (नेट) का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस बार आजाद चौक के ग्राउंड में तस्करों ने हाई-टेक होने के बजाय देशी जुगाड़ निकाला।उन्होंने ग्राउंड के चारों ओर शादी-विवाह के पंडालों में इस्तेमाल होने वाले रंग-बिरंगे टेंट के कपड़े तान दिए थे। जो बाहर से देखने पर ऐसा लगता था जैसे कोई सामाजिक या पारिवारिक आयोजन होने वाला है, लेकिन इस रंग-बिरंगे टेंट के पीछे का सच बेहद ‘काला’ था। पर्दे की आड़ में धड़ल्ले से अवैध कोयले की बड़ी खेप ट्रकों में लोड की जा रही थी, ताकि किसी को भनक न लगे।
तस्करों की यह चालाकी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी और गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ (CISF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आजाद चौक स्थित ग्राउंड पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से तस्करों के बीच हड़कंप मच गया हैं। सीआईएसएफ ने टेंट के पीछे चल रहे इस पूरे अवैध नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। फिलहाल, सीआईएसएफ मामले की जांच कर रहीं हैं और स्थानीय पुलिस (ईस्ट बसुरिया ओपी) भी मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.