धनबाद : लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एरिया 5 के बासुदेवपुर में CISF ने कोयला तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। अवैध कोयला भंडारण के खिलाफ CISF की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया।
कार्रवाई के दौरान करीब 25 टन अवैध कोयला जब्त कर कानूनी प्रक्रिया के तहत BCCLके सुपुर्द कर दिया गया। CISF को गुप्त सूचना मिली थी कि बासदेवपुर इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही CISF ने तत्परता दिखाते हुए CISF और BCCL अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान चलाया।
टीम को मौके पर भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा कोयला मिला, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।
CISF ने बताया कि अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।
CISF ने कहा कि “इलाके में किसी भी सूरत में अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। जहां से भी सूचना प्राप्त होगी, CISF तत्काल कार्रवाई करेगी।”
उन्होंने यह भी बताया कि BCCL की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चर्चा है कि CISF की लगातार सक्रियता के कारण अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने भी CISF की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे कोयला तस्करी पर प्रभावी चोट बताया है और CISF ने अवैध कोयला चोरों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है।