Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं चार्ली चैपलिन द्वितीय, हॉन्गकॉन्ग में होगा 5381वां लाइव शो।

Charlie Chaplin II is going to visit China, 5381st live show will be held in Hong Kong.

मुंगेर (बिहार) : चार्ली चैपलिन द्वितीय चीन के दौरे पर जाने वाले हैं। मकाऊ और हॉन्गकॉन्ग की यात्रा के दौरान वह अपना 5381वां लाइव शो संपन्न करेंगे। “वैश्विक विकास में संस्कृति एवं विज्ञान की भूमिका” विषय पर 6 जून 2026 को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस होने जा रही है, जिसका आयोजन साइंस टुगेदर (हॉन्गकॉन्ग) द्वारा किया किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में हीरो राजन कुमार की उपस्थिति यादगार बनने जा रही है।

इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में राजन कुमार अपना 5381वां लाइव शो पेश करेंगे। वह अपनी चीन यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर चार्ली चैपलिन द्वितीय राजन कुमार अपनी कॉमिक टाइमिंग से देश और विदेशों में समां बांध देते हैं। उनके कॉमेडी शो की चर्चा दुनिया भर मे होती है। हीरो राजन कुमार का पैतृक गांव मुंगेर, बिहार है। यहां से निकलकर विश्व मंच पर उन्होंने सफ़लता की कहानी लिखी है। वर्ल्ड वार ना हो एवं अमन चैन मुस्कुराहट से सभी लोग आगे बढ़े। इसको लेकर चार्ली चैपलिन द्वितीय हाथ में तख्ती लिए संदेश देते नजर आयेंगे।

राजन कुमार जब चार्ली चैपलिन द्वितीय के अवतार मे अपनी जादूगरी दिखाते हैं, तो दर्शक हँसते – हँसते लोटपोट हो जाते हैं। हीरो राजन कुमार पिछले 25 वर्षों से चार्ली चैपलिन के किरदार को जी रहे है। अब चीन यात्रा उनकी बड़ी उपलब्धियों की लंबी सूची में जुड़ने जा रही है। चार्ली चैपलिन द्वितीय की चीन यात्रा से उनके प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.