Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

SDM held talks with DVC and Sangram Committee.

पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट को लेकर एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने अपने कार्यालय में दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) प्रबंधन द्वारा पंचेत में सोलर प्रोजेक्ट लगाये जाने के विरुद्ध संग्राम समिति के द्वारा किये जा रहे प्रर्दशन आदि के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए दोनों पक्षों के साथ वार्ता की।

इसमें मुख्य रूप से डीवीसी द्वारा पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट के विरूद्ध संग्राम समिति द्वारा विरोध को लेकर डीवीसी प्रबंधन एवं संग्राम समिति ने अपना-अपना पक्ष रखा।

एसडीएम ने बताया कि वार्ता के दौरान संग्राम समिति के प्रतिनिधि ने डीवीसी प्रबंधन से विभिन्न कागजात की मांग की। जिसे डीवीसी प्रबंधन द्वारा विहित प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराने पर सहमति व्यक्त की गई।

वार्ता के दौरान एसडीएम ने डीवीसी प्रबंधन एवं संग्राम समिति को विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। जिसे दोनों पक्षों ने अनुपालन करने की सहमति जताई।

बैठक में एसडीएम लोकेश बारंगे, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा रजत मणिक बाखला, विधायक दुण्डी एवं विधायक निरसा के प्रतिनिधि, अंचल अधिकारी कलियासोल, ओपी प्रभारी पंचेत, डीवीसी प्रबंधन एवं संग्राम समिति के सदस्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.