Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

कोयले के अवैध खनन के खिलाफ बीसीसीएल और सीआईएसएफ ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण।

BCCL and CISF jointly conducted inspection against illegal mining of coal.

धनबाद : रामराज मंदिर चिटाहीधाम के नाम से प्रचलित चिटाही में बीसीसीएल और सीआईएसएफ ने संयुक्त रूप से अवैध कोयला खनन के खिलाफ निरीक्षण किया।चिटाही स्थित 4 फेज क्षेत्र में कोयला भवन के निर्देश पर बीसीसीएल और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने क्षेत्र भ्रमण किया।अधिकारियों ने जायजा लेते हुए भविष्य में कोयला के अवैध कारोबार पर रोक लगाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अवैध खनन वाले स्थानों की भराई कराने की योजना पर भी विचार किया गया।जिससे पुनः अवैध गतिविधियां संचालित न हो।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कोयला के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। ज्ञात हो कि बरोरा थाना से चिटाही रामराज मंदिर जाने के लिए सड़क श्रद्धालुओं के लिए बनाया गया है।लेकिन, दिन-रात इस मार्ग से दर्जनों वाहन अवैध कोयला लेकर भी जाते हैं।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि दिन हो या रात, इलाके में कोयले की तस्करी लगातार जारी रहती है। छोटे वाहनों, बाइक और साइकिलों के माध्यम से अवैध कोयला डिपो से राजगंज मुख्य मार्ग तक पहुंचाया जाता है,जहां से आगे इसकी आपूर्ति की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.