Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

अप्रेंटिस संघ के साथ वार्ता,रोजगार पर बनी सहमति।

Talks with the apprentice union regarding employment with BCCL management, agreement reached on employment.

बीसीसीएल प्रबंधन से रोजगार को लेकर अप्रेंटिस संघ के साथ वार्ता,रोजगार पर बनी सहमति।

धनबाद । बेहतर झारखंड के संस्थापक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मयूर शेखर झा के निर्देश पर बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा बीसीसीएल मुख्यालय धनबाद में अप्रेंटिस संघ के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई।बैठक में प्रबंधन पक्ष से विभागाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।बैठक में लंबित स्थानीय बीसीसीएल अप्रेंटिस युवाओं के आउटसोर्सिंग कंपनियों में रोजगार संबंधी मामलों पर वार्ता हुई।साथ ही अप्रेंटिस युवाओं और क्षेत्र के PAP (परियोजना प्रभावित क्षेत्रों) के स्थानीय युवाओं को रोजगार सुनिश्चित कराने हेतु प्रबंधन के समक्ष मुद्दा रखा गया।
बीसीसीएल प्रबंधन ने पूर्व में रोजगार संबंधी मांगों को लेकर धरने पर बैठे अप्रेंटिस युवाओं को आउटसोर्स एजेंसी से वार्ता कर रोजगार उपलब्ध कराने हेतु सहमति व्यक्त की।उल्लेखनीय है कि पूर्व में मयूर शेखर झा के प्रयास से पहले ही टेंडर एनआईटी नियमों में (पीएपी) में स्थानीय को रोजगार का प्रावधान बोर्ड स्तर की बैठक में लागू कराया गया था।
बीसीसीएल प्रबंधन ने बताया कि वे 20 दिनों के अंतराल में सभी निजी संविदाकारों के साथ पत्राचार और बैठकें आयोजित कर जल्द से जल्द नियोजन प्रक्रिया शुरू करेंगे।
बैठक में अप्रेंटिस संघ के महामंत्री सूरज कुमार, याजुद्दीन अंसारी, चंदन कुमार, जितेंद्र कुमार, बब्लू दास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

Universal News Agency

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.