उत्तराखंड ब्यूरो समाचार : पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया कोतवाली अगस्त्यमुनि का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
आज दिनांक 16 नवम्बर 2026 को पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री विकास पुण्डीर द्वारा कोतवाली अगस्त्यमुनि का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम कोतवाली में व्यवस्थित गार्द का मान-प्रणाम स्वीकार किया गया। तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, बैरक, आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
कोतवाली में नियुक्त पुलिस कार्मिकों से शस्त्राभ्यास कराया गया तथा शस्त्रों को खोलने एवं जोड़ने की ड्रिल कराई गई। इस दौरान नियमित रूप से शस्त्राभ्यास करने तथा शस्त्रों की साफ-सफाई एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। थाने को आवंटित सरकारी सम्पत्ति एवं आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर उनके संचालन की जानकारी भी ली गई।
मालखाने के निरीक्षण के दौरान निस्तारित अभियोगों से सम्बन्धित मालों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने तथा लम्बित मालों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण करते हुए ऑनलाइन पोर्टल पर की जा रही प्रविष्टियों, अभिलेखों के रखरखाव एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सीसीटीएनएस में सभी आवश्यक प्रविष्टियां समयबद्ध एवं शुद्ध रूप से अंकित करने, डाटा अद्यतन रखने तथा पोर्टल पर लम्बित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। थाने के विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का भी बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस उपाधीक्षक ने विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों को निरन्तर चेक करते हुए उन पर प्राप्त प्रकरणों में समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने, सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्रतिदिन लॉगिन कर लम्बित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा मुख्यालय स्तर से संचालित अभियानों में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उपस्थित उपनिरीक्षकों को विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यातायात नियमों एवं मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करने तथा निरोधात्मक कार्यवाही में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
हल्का एवं बीट प्रभारियों को अपनी-अपनी बीट में सक्रिय रहकर क्षेत्र की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा ई-बीट बुक में सम्बन्धित सूचनाओं एवं विवरणों को पूर्ण रूप से अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के अन्त में कोतवाली में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं सुनी गईं। किसी भी कार्मिक द्वारा कोई समस्या प्रस्तुत नहीं की गई। पुलिस उपाधीक्षक ने सभी कार्मिकों को पूर्ण लगन, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय एवं व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अगस्त्यमुनि श्री गुमान सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री महेश रावत, उपनिरीक्षक श्री सुरेश रतूड़ी सहित कोतवाली अगस्त्यमुनि का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।