धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत बड़की बौआ 7 नंबर निवासी रविन्द्र सिंह के घर के गैरेज में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना आधी रात के बाद गुरुवार की सुबह लगभग 1 से 1:30 बजे के बीच की बताई जा रही हैं। घर के गैरेज में प्रतिदिन की भांति स्कूटी चार्ज में लगाई गई थी। लेकिन, शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी और इसने अन्य बाईक को भी अपने चपेट में ले लिया। दो बाईक का नंबर JH10AU4373 और JH10AP5890 हैं। जबकि, स्कूटी इलेक्ट्रिक व्हीकल थी। गैरेज के बगल में ही घर और स्कूल भी हैं। पर, कोई अन्य हानि नहीं हुई हैं। पड़ोसियों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिसके लिए रवींद्र सिंह ने सभी पड़ोसियों को धन्यवाद दिया। वहीं, प्रशासन से कोई मदद नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। मौके पर ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस भी पहुंची एवं घटना की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पहुंचे।