Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

समय से पहले बंद हुआ आधार कैंप, ताले में बंद मिला पंचायत भवन

Aadhaar camp closed early; Panchayat building found locked.

समय से पहले बंद हुआ आधार कैंप, ताले में बंद मिला पंचायत भवन, बच्चों संग लौटे दर्जनों अभिभावक

जामताड़ा (Jharkhand) : जामताड़ा उपायुक्त कार्यालय के निर्देश पर गुरुवार को नाला प्रखंड क्षेत्र के दलाबड़ पंचायत भवन में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित आधार नामांकन कैंप समय से पहले ही बंद कर दिया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस कैंप में कर्मचारी 3 बजे से पहले ही ताला लगाकर चले गए, जिससे बाद में पहुंचे दर्जनों लोगों को मायूस होकर अपने छोटे बच्चों के साथ वापस लौटना पड़ा।
ज्ञात हो कि उपायुक्त जामताड़ा के आदेशानुसार दलाबड़ पंचायत भवन में विशेष कैंप लगाया गया था। कैंप शुरू होते ही पंचायत परिसर में अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन, कर्मियों की लापरवाही के कारण निर्धारित समय से करीब 2 घंटे पहले ही काम बंद कर दिया गया।
दलाबड़ गांव निवासी तपन पाल ने बताया कि मैं अपने छोटे बच्चे को लेकर आधार बनवाने 4 बजे पंचायत भवन पहुंचा तो वहां ताला लगा था। न कोई अधिकारी था, न कर्मी। दोस्त के माध्यम से महिला पर्यवेक्षक को फोन किया तो उन्होंने कहा ऑपरेटर की तबीयत खराब थी और ऑपरेटर को और भी काम था, इसलिए 2:45 बजे ही कैंप बंद कर दिया गया।
सूड़ियापानी गांव के विश्वनाथ पाल ने कहा कि मैंने अपना बच्चा का नाम पहले ही लिखवा दिया था। कागज भूल जाने के कारण 2:30 बजे लौटा तो ऑपरेटर ने साफ कह दिया कि अब आधार नहीं बनेगा, समय हो गया है। बाद में बन जाएगा कहकर टाल दिया।
अभिभावकों का आरोप है कि अधिकारियों की इस लापरवाही से 3 बजे के बाद आने वाले सभी बच्चों का आधार नहीं बन सका। गर्मी और धूप में छोटे बच्चों को लेकर पहुंचे अभिभावक घंटों इंतजार के बाद निराश होकर लौटे। जब इस संबंध में संबंधित अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि ऑपरेटर की तबीयत खराब थी और बाद में आधार बनाए गए। लेकिन अभिभावकों का कहना है कि 5 बजे तक कैंप चलना था, फिर 3 बजे से पहले बंद क्यों किया गया?

अभिभावकों ने मांग की है कि लापरवाह अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि आम लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अब देखना होगा कि उपायुक्त जामताड़ा इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.