Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मनाई गई बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

Birsa Munda's death anniversary observed at the Superintendent of Police's office.

जामताड़ा में भावभीनी श्रद्धांजलि : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मनाई गई बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

जामताड़ा (Jharkhand) : आदिवासी समाज के महानायक और ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जामताड़ा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में समस्त पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन त्याग, साहस और समाज सेवा का प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजों और जमींदारों के शोषण के खिलाफ आदिवासी समाज को एकजुट कर ‘उलगुलान’ का नारा दिया। जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए दिया गया उनका बलिदान आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पुलिस अधिकारियों ने उनके संघर्ष और सामाजिक योगदान को याद करते हुए संकल्प लिया कि बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर समाज में न्याय, समानता और सद्भाव स्थापित करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित सभी थाना प्रभारी, निरीक्षक एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पूरे कार्यालय परिसर में ‘बिरसा मुंडा अमर रहें’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.