बोकारो (झारखंड) : लगातार मिल रही मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए बोकारो पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 46 खोए एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
बरामद मोबाइलों में हरला थाना से 20, बीएस सिटी थाना से 10, सेक्टर-04 थाना से 8, सेक्टर-12 थाना से 3 और सेक्टर-06 थाना से 5 मोबाइल शामिल हैं।
पुलिस ने सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया जा सके।