Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न

National executive meeting of All India Chandravanshi Kshatriya Mahasabha concluded

धनबाद (झारखंड) : उत्सव भवन धनबाद में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक अहम बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय परिषद की बैठक को सफल बनाने एवं संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया गया। निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक रांची जिला में किया जाएगा एवं सर्वसम्मति से सुबोध कुमार को कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हमारा संगठन 1906 से चलता आ रहा है। इस संगठन ने हम सभी को एक साथ रहना सिखाया हैं। निश्चित रूप से हमारे लोगो की राजनीतिक भागीदारी कैसे मजबूत हो? इस पर संगठन बढ़ – चढ़ कर काम कर रहा है।

महासभा के सलाहकार समिति के संयोजक बिन्देश्वरी प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारा संगठन संवैधानिक रूप से चुनाव करा कर हम योग्य लोगों को पदाधिकारी बनाते है। हमारे सभी स्तर के पदाधिकारीयों का मुख्य कार्य समाज के अंतिम व्यक्ति को मजबूती देना है।

कार्यक्रम के मुख्य स्वागतकर्ता युवा प्रदेश अध्यक्ष अकाश रवानी ने कहा कि हमारे झारखण्ड के युवाओं को राजनीति में बढ़ – चढ़ कर आगे आना होगा। जिससे संख्या अनुसार हमे राजनीति में उचित भागीदारी मिले। तभी हमारे समाज का चौमुखी विकाश हो सकेगा।

मौके पर सुबोध कुमार, डॉ पिंटू कुमार, अनूप सिंह, डॉ विकाश रमन, अनिल सिंह, शिवपूजन सिंह, दीपक नवीन, सुरेश सिंह, किशोर वर्मा, अकाश रवानी, धनंजय चंद्रवंशी, जितेंद्र रवानी, पुरुषोत्तम रंजन, अमरजीत कुमार, बिनोद रवानी, अजीत कुमार, अशोक सिंग, प्रेम सिंह सहित अनेको राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.