Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

डिप्टी मेयर से शिव प्रसाद महतो ने की औपचारिक मुलाकात

Shiv Prasad Mahato had a formal meeting with the Deputy Mayor

धनबाद (झारखंड) : शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता हरेन्द्र चौहान तथा उनके अनुज धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण चौहान से उनके लोयाबाद स्थित आवास पर औपचारिक मुलाकात कर फुल माला एवं अंग वस्त्र देकर उनको बधाई एवं शुभकामनाये दी। डिप्टी मेयर से स्मारक समिति की ओर से आग्रह किया गया कि जिस प्रकार झारखंड विधानसभा, धनबाद जिला परिषद, बोकारो जिला परिषद, बलियापुर प्रखंड, बाघमारा प्रखंड एवं झिंझीपहाड़ी पंचायत भवन में शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर लगाई गई हैं। उसी प्रकार धनबाद नगर निगम सदन सभागार में भी शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर लगाई जाये।
डिप्टी मेयर ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि बोर्ड की बैठक में इस बात को प्रमुखता से रखा जाएगा। मौके पर स्मारक समिति की ओर से सचिव शिव प्रसाद महतो ,अशोक चौहान, दिनेश महतो, दशरथ कुम्हार, हीरा सिंह, नरेश महतो, बिमल कुमार महतो एवं अन्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.