Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

जामताड़ा नगर भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर जोर

Jamtara Nagar BJP's monthly meeting concluded, emphasis on 'Ek Ped Maa Ke Naam' campaign

जामताड़ा (Jharkhand) : भाजपा जामताड़ा नगर मंडल की द्वितीय मासिक संगठनात्मक बैठक मंगलवार को सरखेलडीह में नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने सहित आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी संजू देवी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि हर माह की भांति इस माह भी संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए लगातार सक्रिय रहने और बूथ स्तर तक संवाद बढ़ाने पर जोर दिया गया। नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने बताया कि बैठक में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत नगर के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा ने कहा कि 5 जून से 21 जून तक मनाए जाने वाले पर्यावरण दिवस को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके अलावा झारखंड में होने वाले एसआईआर को लेकर बीएलओ -2 के प्रशिक्षण की तैयारियों पर भी विस्तारपूर्वक मंथन किया गया।
बैठक में जिला महामंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, सुजाता सिंह, जिला मंत्री आभा आर्या, जिला कोषाध्यक्ष चंदन राउत, विनोद चौबे, राकेश रवानी, ज्योति देवी, ललिता मंडल, ब्रजेश राउत, सपन महतो, सुप्रकाश चौधरी, मिथुन गुप्ता एवं मिथिलेश बर्मन सहित नगर के सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.