सोनारडीह पुलिस, CISF और BCCL की संयुक्त कार्रवाई में 20 टन अवैध कोयला और 12 बाइक जब्त।
धनबाद (झारखंड) : अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सोनारडीह पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई किया गया।सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-3 स्थित कोल डंप के समीप तिवारी बस्ती में चल रहे अवैध कोयला भंडारण के खिलाफ सोनारडीह पुलिस, सीआईएसएफ एवं बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया।
कार्रवाई के दौरान करीब 20 टन अवैध कोयला एवं 12 मोटरसाइकिल जब्त किया गया। जब्त कोयला और बाइक को कानूनी प्रक्रिया के तहत स्थानीय थाना के सुपुर्द कर दिया गया।
सोनारडीह ओपी प्रभारी दिलीप पाल को तिवारी बस्ती इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला भंडारण किए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई।जिसके तहत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीआईएसएफ और बीसीसीएल अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान चलाया। टीम को मौके पर भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा कोयला मिला, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।
ओपी प्रभारी दिलीप पाल ने बताया कि अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि “क्षेत्र में किसी भी हाल में अवैध कारोबार को नहीं होने दिया जाएगा। जहां से भी सूचना प्राप्त होगी, पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।”
उन्होंने यह भी बताया कि बीसीसीएल की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में भी का माहौल हैं। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की हैं।