Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

नगर पंचायत अध्यक्ष ने वार्डों का लिया जायजा

Nagar Panchayat President took stock of the wards

स्वच्छ जामताड़ा की मुहिम : नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने वार्डों का लिया जायजा, नागरिकों से की डस्टबिन उपयोग करने की अपील

जामताड़ा ( झारखण्ड ) : नगर को साफ – सुथरा और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता सोमवार को अधिकारियों की टीम के साथ सड़कों पर उतरीं। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने विभिन्न वार्डों, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। पेयजल, जल निकासी, सड़कों की स्थिति और स्ट्रीट लाइट की कार्यशीलता को भी बारीकी से परखा गया। बाजार क्षेत्र में पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने दुकानदारों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फेंककर डस्टबिन में ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर तभी बनेगा जब प्रशासन के साथ-साथ हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर पंचायत की टीम रोजाना सफाई कर रही है। लेकिन, नागरिकों की सहभागिता के बिना यह अभियान अधूरा है। कचरा इधर-उधर फेंकना शहर की छवि खराब करता है, इसलिए सभी लोग डस्टबिन का उपयोग करें।उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.