Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना और अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता – सुधांशु श्रीवास्तव

Maintaining peace and order in the area and curbing crime is the first priority - Sudhanshu Srivastava

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण कर लिया हैं। वे इससे पूर्व गोविंदपुर थाना में एसआई थे। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता ओपी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर अंकुश लगाना हैं। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित कर काम किया जायेगा एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्थानीय स्तर के मामले सुलझाए जायेंगे। आगे कहा कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पूरा प्रयास किया जायेगा। जिससे आम लोगों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे संपर्क करें। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जायेगी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनीं रहें, इस पर मुख्य रूप से विशेष ध्यान रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.