Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

भाजपा सांसद एवं डुमरी विधायक समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

FIR registered against 12 people including BJP MP and Dumri MLA

अनुमंडल पदाधिकारी के आवेदन पर भाजपा सांसद एवं डुमरी विधायक समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बोकारो (झारखंड) : अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मुकेश कुमार मछुआ के आवेदन पर भाजपा सांसद ढुलू महतो एवं डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो समेत 12 लोगों के खिलाफ बेरमो थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई अनीता मौत मामले को लेकर हुए आंदोलन और सड़क जाम प्रकरण में की गई है। मामले की जानकारी देते हुए कहा गया कि अनीता की मौत के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान चौक के समीप सड़क जाम कर यातायात बाधित किया गया। इसके साथ ही सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न किया गया। आंदोलन के कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। जिसके कारण प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई हैं।

ज्ञात हो कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190, 191(2), 126(2), 285, 127(2), 352, 351(3), 221, 223 एवं 45 के तहत मामला दर्ज हुआ हैं।

दर्ज प्राथमिकी में भाजपा सांसद ढुलू महतो, विधायक जयराम महतो, विनोद विश्वकर्मा, अमन कुमार रवि, कुणाल महतो, विनोद चौहान, राजकुमार गिरि, अर्चना सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, आनंद कुमार, सूरजकांत पांडेय उर्फ सूरज पांडेय और टिंकू शर्मा को नामजद आरोपी हैं। जिन पर गैरकानूनी जमावड़ा, सरकारी कार्य में बाधा, आदेश की अवहेलना, धमकी और शांति भंग से जुड़े आरोप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.