Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

उपायुक्त ने अर्पित की भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

Deputy Commissioner paid tribute to Lord Birsa Munda

धनबाद (झारखंड) : भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे। जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया और उनके कर्म और धर्म को समझाया, साथ ही ज्ञान का उजियारा भी फैलाया। उन्होंने पारंपरिक भूमि अधिकारों, सांस्कृतिक, धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया।

मौके पर शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के संयोजक महादेव हांसदा, नारायण महतो, अवध पासवान, किशोर मुर्मू, राम बाबू कुमार, जितेंद्र कुमार पासवान, रति उरांव, सुनिल कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.