Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

रांची में 11 हजार वोल्ट का करंट लगने से युवक की मौत।

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

रांची । राजधानी के हिंदपीढ़ी इलाके में रहने वाले समीर नाम के युवक की अपने ही घर की छत पर करंट लगने से मौत हो गई।समीर की मौत के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बड़ा तालाब के पास सड़क जाम कर हंगामा किया।परिजनों ने युवक की मौत के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार बताया।कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण से युवक 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि समीर की मौत बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से हुई है।समीर के परिजनों ने बताया कि वह छत पर कुछ काम से गया था। तभी 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.