शहीद शक्ति नाथ महतो की जीवनी को पाठ्यपुस्तक में शामिल करने की मांग
धनबाद (झारखंड) : बाघमारा प्रखंड के झिंझीपहाड़ी पंचायत सचिवालय में बुधवार को मुखिया प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड आंदोलन के महापुरूष शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर पंचायत भवन में लगाई जाये। जिसके उपरांत शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी तस्वीर लगाई गई। इस दौरान शहीद शक्ति नाथ महतो की पुत्री अंजना देवी एवं पुत्र वधु सुमन महतो व गोरी देवी ने मुखिया सहित सभी गणमान्य जनों को फुल माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुखिया प्रेमलता कुमारी ने कहा कि जिनके त्याग, समर्पण और बलिदान से झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ। ऐसे महापुरूष की तस्वीर अपने पंचायत सचिवालय में लगा कर गर्व महसुस कर रही हूं। उन्होंने सरकार से मांग भी की हैं कि स्कुल के पाठ्य पुस्तक इनकी जीवनी को शामिल किया जाये। जिससे बच्चें प्रेरित होंगे एवं उनके विचार युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन करेगी।
मौके पर मुखिया प्रेमलता कुमारी, उप मुखिया शोभा देवी, पंचायत सचिव आकाश कुमार, वार्ड सदस्य शंकर बाउरी, किशोर महतो, दिलीप कुम्हार, ज्ञान्ती देवी, मुखिया प्रतिनिधि गणेश महतो, बिशु महतो, अजित महतो, उत्तम कुम्हार, राजन दे, कुंति देवी, सोनु मोदक, भोलू महतो, दुर्गा मोदक, राजु कुम्हार, शुभम महतो, दु:खन कुम्हार, रंजीत महतो, शहीद शक्ति नाथ महतो की पुत्री अंजना देवी, पुत्र वधु सुमन महतो, गोरी देवी, शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो, दिनेश महतो, देवेन्द्र राणा, नरेश महतो, सुरेन्द्र महतो, ओम प्रकाश महतो सहित अन्य मौजूद रहें।