धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना गया एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।
जनता दरबार में राजगंज,बाघमारा, भूली, पाथरडीह, जामताड़ा, बैंक मोड़, तोपचांची, बरवाअड्डा, निरसा, गोविंदपुर, बेलगड़िया, सिजुआ, टुंडी, केन्दुआडीह सहित अन्य क्षेत्र से आए लोगों की शिकायते सुनीं।
जनता दरबार में रैयती जमीन हड़पने, बिजली बिल माफी, होमगार्ड बहाली के संबंध में, छात्रवृत्ति, मानदेय, मुआवजा नहीं मिलने, म्यूटेशन, ई कल्याण, पुनर्वास, अतिक्रमण मुक्त करने से संबंधित सहित कई अन्य आवेदन प्राप्त हुए।
जनता दरबार में उपायुक्त आदित्य रंजन ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।