धनबाद (झारखंड) : एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप, सीएसपी केंद्र एवं पेट्रोल पंपों की औचक जांच की गई।
सीसीटीवी, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्ड, पहचान सत्यापन व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई। सुरक्षा व्यवस्था में मिली कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया गया तथा लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
धनबाद पुलिस का उद्देश्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मजबूत कर अपराध नियंत्रण एवं आम जनता में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ बनाना है।