Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

ग्यारह हजार वॉल्ट के जर्जर बिजली खंभा से हो सकती है बड़ी दुर्घटना, विभाग मौन

A dilapidated electric pole of eleven thousand volts can cause a major accident, the department is silent

साहिबगंज (Jharkhand) : बिजली विभाग की अनदेखी के चलते बोरियो प्रखंड में एक बड़ा – हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है। बांझी-तालझारी मुख्य सड़क पर बांझी संथाली गाँव से लगभग 300 मीटर की दूरी पर 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार जिस खंभे से गुजरा है, वह पूरी तरह जर्जर हो चुका है। मौके से मिली तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सीमेंट का खंभा बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गया है। ऊपरी हिस्सा केवल लोहे की छड़ों के सहारे लटका हुआ है। वहीं खंभे का निचला हिस्सा भी आधार से उखड़ चुका है और जमीन पर टिका है। तेज हवा या हल्की बारिश में भी यह खंभा गिर सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मुख्य सड़क है और यहां से रोजाना सैकड़ों लोग, स्कूली बच्चे और वाहन गुजरते हैं। 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरा तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में जब कनीय अभियंता से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जल्द से जल्द खंभा बदलने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.