Updates
☀ WEATHER
Loading weather...

जदयू नेता दीपक महतो और मोनू अंसारी के बीच मारपीट विवाद, एक दूसरे पर लगाया आरोप

Fire safety audit will be done in tall buildings, hospitals, malls

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत बड़की बौआ हरिजन टोला में सोमवार को दो पक्षों में तथाकथित मारपीट विवाद हुआ। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत की हैं। मामला जदयू के धनबाद जिला महासचिव दीपक कुमार महतो एवं भूली ए ब्लॉक आजाद नगर निवासी मोनू अंसारी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं। दीपक कुमार महतो के आवेदन के अनुसार ग्रामीण शंकर कुमार बाउरी ने कॉल करके जदयू नेता को अपने घर बुलाया। जहां मोनू अंसारी पहले से मौजूद था। उसके साथ ही अन्य ग्रामीण महिला पुरुष भी मौजूद थे। दीपक महतो का आरोप हैं कि मोनू अंसारी ने पिस्टल सटा कर जान से मारने का प्रयास किया एवं रंगदारी की मांग की और नकद 1100 रुपए भी छीन लिया। बचाव में दीपक महतो को आंशिक चोट भी लगी हैं। दीपक महतो ने बताया कि वह अपनी बच्ची और भतीजा के साथ शंकर बाउरी के घर गया था। जबकि। पहले से काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।
वहीं, शंकर कुमार बाउरी की पत्नी मंजू देवी ने लिखित आवेदन दिया हैं। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया हैं कि जदयू नेता दीपक कुमार महतो के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई एवं बीच बचाव करने पर शंकर कुमार बाउरी और मोनू अंसारी के साथ भी मारपीट की। साथ ही झूठे मामले में फंसाने का आरोप भी लगाया। मंजू देवी के आवेदन के अनुसार मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं और जदयू नेता दीपक कुमार महतो पर जमीन कब्जा करने का आरोप भी लगाया हैं। हालांकि, मामला जांच का विषय हैं और पुलिस जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि सच्चाई क्या हैं? इस दौरान मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य शंकर रजक व ग्रामीण भी ईस्ट बसुरिया ओपी पहुंचे एवं बताया कि जदयू नेता दीपक कुमार महतो अपराधी प्रवृति के नहीं हैं। इनका एक दुकान हैं एवं जमीन की खरीद बिक्री भी करते हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि जमीन का मामला अलग विषय हैं, लेकिन गांव के बाहर का व्यक्ति आकर इस प्रकार की आपराधिक गतिविधि कर माहौल खराब करने का प्रयास होगा तो यह गलत हैं। मामले की निष्पक्ष जांच हो एवं गांव का माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Get top stories in your inbox daily.